हिमाचल में गरजे अमित शाह, IGMC में भर्ती वीरभद्र सिंह की हालत में सुधार, पढ़ें अब तक की खबरें

Monday, Jan 28, 2019 - 05:17 PM (IST)

शिमला: ऊना जिला के इंदिरा खेल मैदान में पन्ना प्रमुख सम्मेलन भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर तंज कसा है। शाह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी ने जहां जवानों को वन रैंक वन पेंशन दी है तो कांग्रेस ने यह सिर्फ राहुल और प्रियंका को दी है। हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की तबीयत में अब काफी सुधार आ गया है। डॉक्टर लगातार उनकी देखरेख कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में शून्य से नीचे तापमान के बीच बर्फबारी के चलते एक दूल्हा 10 किलोमीटर पैदल सफर कर अपनी दुल्हन को ब्याहने पहुंचा है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में एक सड़क हादसा हो गया है। जहां 2 बसों की आपस में टक्कर हो गई है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर हिमाचल में आज घटित 10 बड़ी खबरों से हम आपको अवगत कराते हैं- 

अमित शाह का तंज- कांग्रेस के लिए OROP का मतलब है Only Rahul, Only Priyanka
ऊना जिला के इंदिरा खेल मैदान में पन्ना प्रमुख सम्मेलन भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर तंज कसा है। शाह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी ने जहां जवानों को वन रैंक वन पेंशन दी है तो कांग्रेस ने यह सिर्फ राहुल और प्रियंका को दी है। उन्होंने कहा 'जब बीजेपी की सरकार बनी तो एक साल के अंदर मोदी जी ने वन रैंक वन पेंशन (OROP) पर अपना वादा निभाया। मोदी जी ने हमारे जवानों को OROP दिया जबकि कांग्रेस ने केवल Only Rahul Only Priyanka (OROP), One Rank One Pension दिया।'

कुलदीप राठौर ने कुल्लू में ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं से फीडबैक
कुल्लू जिला के ढालपुर स्थित देवसदन में कांग्रेस का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप राठौर विशेष रूप से शामिल हुए। पहली बार कुल्लू आने पर प्रदेशाध्यक्ष का कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इसमें प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनावों की फीडबैक ली और सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से सुझाव भी मांगे।

IGMC में भर्ती वीरभद्र सिंह की हालत में सुधार
हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की तबीयत में अब काफी सुधार आ गया है। डॉक्टर लगतार उनकी देखरेख कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीरभद्र को सांस लेने में दिक्कत आ रही थी जिसके चलते रविवार को उन्हें आईजीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उनके सभी टेस्ट किए गए है जोकि ठीक हैं। लेकिन वह आज भी अस्पताल में रहेंगे। मंगलवार को शायद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलेगी। इस बात की पुष्टि आईजीएमसी के एमएस डॉ जनक राज ने की है।

माइनस तापमान में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा
हिमाचल प्रदेश में शून्य से नीचे तापमान के बीच बर्फबारी के चलते एक दूल्हा 10 किलोमीटर पैदल सफर कर अपनी दुल्हन को लेने पहुंचा है। दरअसल यह वाकया डलहौजी की बाथरी पंचायत के गांव त्तला में सामने आया है। जहां दुल्हे अमोल की शादी का मुहूर्त शुक्रवार की देर रात का था और मुहूर्त के समय को यथावत रखने के लिए परिजनों ने इसी शुभ मुहूर्त में शादी करने का दमखम दिखाया।  

बर्फ से फिसल कर गहरी खाई में गिरी कार, 2 घायल
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में एक सड़क हादसा हो गया है। जहां एक गाड़ी (एचपी 03-3037) 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 2 लोग घायल है। घायलों की पहचान परवीन व राहुल डगशाई निवासी के रुप में हुई है। जिन्हें इलाज के लिए सोलन रेफर कर दिया गया है। हादसा सोलन-मिनस मार्ग पर चुरवाधार की पार हुआ है। जहां बर्फबारी के कारण गाड़ी सड़क से फिसल कर खाई में जा गिरी।  

कांगड़ा में दो बसों की सीधी टक्कर, बड़ा हादसा टला
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में एक सड़क हादसा हो गया है। जहां 2 बसों की आपस में टक्कर हो गई है। हादसा आज सुबह साढे आठ बजे संसारपुर टैरस के अन्तर्गत पौंग बांध के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक पठानकोट डिपो की परिवहन निगम की बस गड़साणा से पठानकोट व पौंग वांध की बस की आपस में टक्कर हो गई।  

पांवटा साहिब में बिजनेसमैन से 80 हजार रुपए लेकर फरार हुए आरोपी
पांवटा साहिब में हाईवे किनारे शमशेरपुर में बिजनेसमैन से 80 हजार रुपए की लूट होने का मामला सामने आया है। जहां आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक महेंद्र सिंह पुत्र इंदर सिंह निवासी शमशेरपुर चौकी वोडाफोन केयर का मालिक है। रविवार देर शाम 8:00 बजे के करीब वह स्टोर बंद कर कर अपने घर की तरफ जाने की तैयारी कर रहा था कि अचानक बद्रीपुर की तरफ से दो बाइक सवार आए और उसके हाथों से नोटों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।  

ड्यूटी करते शहीद हुआ हिमाचल का जवान
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में गांव बढाल का एक जवान देश के लिए ड्यूटी करता इस दुनिया को अलविदा कह गया। जिससे पूरे गांव में शोक की लहर है। मृतक केवल कृष्ण सुपुत्र अमींचन्द बढाल निवासी है। वह असम राइफल यूनिट में तैनात था। डयूटी के दौरान उसकी तबीयत खराब होने से 26 जनवरी को मौत हो गई।  

लेह लद्दाख में ड्यूटी पर तैनात हिमाचल के जवान की मौत
हिमाचल के सिरमौर के एक जवान की लेह लद्दाख में ड्यूटी के दौरान मौत होने की सूचना मिली है। जवान की मौत कैसे हुई, इसकी सही जानकारी नहीं मिली है। जानकारी के अनुसार लेह लद्दाख में डोगरा रेजिमेंट में तैनात श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के तहत कटाह शीतला पंचायत के शिरूमाइला गांव के जवान विनोद कुमार (23) पुत्र प्रेम सिंह की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई है। विनोद की अभी शादी नहीं हुई थी। जवान का पोस्टमार्टम न होने की वजह से कारणों का खुलासा नहीं किया गया है।  

डलहौजी में लगातार भारी बर्फबारी लोगों के लिए बनी आफत
लगातार भारी बर्फबारी के चलते पर्यटन नगरी डलहौजी में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बर्फबारी के कारण मार्ग बंद होने के साथ-साथ बिजली भी बंद है। हालांकि प्रशासन विभिन्न स्थानों पर मार्ग व बिजली बहाल करने में जुटा हुआ है लेकिन बर्फबारी का स्तर लगातार जारी है।

Ekta