शिमला में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत

Saturday, Dec 15, 2018 - 03:45 PM (IST)

 शिमला(योगराज) : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया है जहां एक आल्टो कार(HP 15-7230) नेरवा के बथाल में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा घायल है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बीर सिंह ठाकुर के रूप में हुई। जोकि पेशे से ठेकेदार था। वहीं दूसरी ओर घायल घायल व्यक्ति बीर सिंह का भतीजा बताया जा रहा है। जिसे इलाज के लिए नेरवा अस्पताल लाया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

 

kirti