कांग्रेस के प्रचार में आ रही तेजी, सभी नेता हुए एकजुट

Sunday, Apr 28, 2019 - 04:05 PM (IST)

शिमला (योगराज): लोकसभा चुनावों के नजदीक आते ही प्रदेश कांग्रेस ने अपने प्रचार में तेजी लानी शुरू कर दी है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव और कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान जिस तरह से लोगों का कांग्रेस की तरफ रुझान देखने मिला है उससे साफ होता है कि कांग्रेस प्रदेश की चारों सीट पर जीत दर्ज करेगी। कांग्रेस के तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है और कांगड़ा में कल होने वाले नामांकन में भी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व प्रत्याशी के साथ रहेगा।

जिस तरह से पार्टी के सभी नेता एकजुटता दिखा रहे हैं उससे देखकर पार्टी कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि सिंघी राम कांग्रेस पार्टी के सदस्य नहीं थे उन्होंने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ा था जिसके बाद पार्टी ने उन्हें पार्टी से निष्कासित किया था। सिंघी राम के भाजपा में जाने से कांग्रेस को कुछ भी नुकसान नहीं होगा क्योंकि चुनाव में उनकी जो हार हुई थी उसकी सभी जानकारी है। वहीं सुखविंदर सिंह सुखू के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बयान को आशीर्वाद के तौर पर लेने को अच्छी परम्परा बताया है और कहा है कि वीरभद्र सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ और सम्मानीय नेता है।
 

kirti