कृषि मंत्री रामलाल मार्कण्डेय ने केंद्र में उठाई हिमाचल के बागवानों की समस्या

Monday, Jul 08, 2019 - 05:44 PM (IST)

शिमला/दिल्ली (कमल): दिल्ली में सोमवार को सभी प्रदेशों के कृषि मंत्रियों की बैठक हुई। सभी राज्यों ने अपने-अपने इलाकों के सुझाव दिए। इनमें से हिमाचल के कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मार्कण्डेय ने भी आपनी बात सामने रखी। मार्कण्डेय ने कहा कि जिस तरह से बाहर से आढ़ती आते हैं और बागवानों को ठगकर चले जाते हैं उन पर कानून बने। किसान क्रेडिट कार्ड का फायदा सिर्फ घर के मुखिया ही नहीं उनके वारिसों को भी मिले। प्राकृतिक खेती का इस्तेमाल ज्यादा हो इससे किसान आत्महत्या रुकेगी। 2022 तक हिमाचल के किसान की आय दुगनी हो जाएगी।


 

Ekta