हिमाचल-पंजाब के बीच परिवहन सेवा के लिए हुए समझौते, 118 सरकारी और 130 निजी रूट होंगे शुरू

Tuesday, Oct 29, 2019 - 10:56 AM (IST)

शिमला (राजेश कौंडल): हिमाचल-पंजाब के बीच परिवहन सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए हिमाचल व पंजाब परिवहन सचिवों में समझौता हुआ है। इस समझौते के तहत पंजाब व हिमाचल प्रदेश के विभिन्न रूटों पर पंजाब रोडवेज व एचआरटीसी की बसें व टैक्सी, मैक्सी व अन्य यातायात वाहन दौड़ेंगे जिससे पंजाब व हिमाचल के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। पंजाब और हिमाचल के परिवहन सचिवों में हुए समझौते के तहत दोनों राज्यों में समझौते में पंजाब रोडवेज की 118 सरकारी और निजी क्षेत्र में 130 नए बस रूट चलाने में समझौता हुआ है।  

इस संबंध में प्रदेश सरकार द्वारा अधिसूचना भी जारी की गई है। अधिसूचना के तहत अब प्रदेश का पंजाब में सभी जिलों चंडीगढ़, रूपनगर, लुधियाना, जालंधर-1, जालंधर -2, बटाला, फि रोजपुर, मुक्तसर, नंगल, जगराओं, मोगा, एस.बी.एस. नागर, पटहट, होशियारपुर, अमृतसर-1, अमृतसर-2 व तरनतारन में यह सभी रूट चलाए जाएंगे। प्रधान सचिव परिवहन जे.सी. शर्मा ने बताया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के 86 रूट चलाने पर भी समझौता हुआ है। उन्होंने बताया कि  दोनों राज्यों ने समझौते को अंतिम रूप देने से पहले सभी पहलुओं पर गंभीरता से चर्चा की है। 

दोनों राज्यों में शुरू होगी मैक्सी कैब

समझौते के अनुसार हिमाचल और पंजाब के बीच मैक्सी कैब सेवा शुरू होगी। इसके अलावा पर्यटक परमिट, गैर-अस्थायी परमिट, कांट्रैक्ट कैरिज के तहत चलने वाले वाहनों को लेकर नियम व शर्तें तय की गई हैं। इन शर्तों में वाहनों से वसूले जाने वाले शुल्क और छूट इत्यादि को लेकर भी नियम तय किए गए हैं।  

Ekta