चंदेल के कांग्रेस में शामिल होने के बाद शिमला पहुंचे आनंद, पाटिल और राठौर

Monday, Apr 22, 2019 - 04:29 PM (IST)

शिमला (योगराज): सुरेश चंदेल के कांग्रेस में शामिल होने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और डिप्टी लीडर राज्यसभा आनंद शर्मा और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल सोमवार दोपहर बाद शिमला पहुंचे। शिमला पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव रजनीश किमटा ने जुबलहट्टी एयरपोर्ट में कांग्रेस नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।


इस दौरान उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर भी दिल्ली से शिमला पहुंचे। आनंद शर्मा और रजनी पाटिल 23 अप्रैल को शिमला लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी कर्नल धनी राम शांडिल के नामांकन पत्र दाखिल करने के मौके पर उनके साथ मौजूद रहेंगे।


इसके साथ ही आनंद शर्मा प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं से फीडबैक लेकर लोकसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति से राहुल गांधी को अवगत करवाएंगे।

Ekta