पिता के बाद पुत्र हैरोइन सप्लाई के आरोप में गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, May 27, 2024 - 09:20 PM (IST)

सोलन (अमित): हैरोइन सप्लाई के मामले में पुलिस ने चंडीगढ़ से एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। कुछ दिनों पहले पुलिस ने 2 आरोपियों अभिषेक निवासी कसौली व रजत शर्मा को 9.29 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया था। उक्त मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद हैरोइन के सप्लायर आरोपी कपिल देव निवासी चंडीगढ़ को पुलिस थाना धर्मपुर की टीम द्वारा चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया। आरोपी कपिल पिछले 5 सालों से चिट्टा की तस्करी में संलिप्त था और अपने बेटों के साथ मिलकर चिट्टा तस्करी कर रहा था।

इसका बेटा दिशांत इस अभियोग में सह अपराधी था जो फरार चल रहा था। जिसकी लगातार ट्रैकिंग की जा रही थी। इसी कड़ी में पुलिस ने आरोपी दिशांत गर्ग पुत्र कपिल देव निवासी चंडीगढ़ को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच के दौरान पाया गया है कि आरोपी कपिल देव व इसके बेटे दिशांत गर्ग व प्रवीण गर्ग चिट्टे का बहुत बड़ा नैटवर्क चलाते हैं जो नशे का सामान काफी समय से हिमाचल में सप्लाई करते आ रहे हैं। एसपी गौरव सिंह ने यह जानकारी दी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News