4 साल बाद मैक्लोडगंज ने फिर ओढ़ी बर्फ की चादर, पर्यटन उद्यमियों के चेहरों पर आई रौनक

punjabkesari.in Monday, Jan 07, 2019 - 12:05 PM (IST)

धर्मशाला : पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज पर्यटकों की आमद से सराबोर हो गई है। शनिवार सुबह से धौलाधार की पहाड़ियों पर शुरू हुआ हिमपात का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा । मैक्लोडगंज में करीब 4 साल बाद बर्फ गिरी। रविवार सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर मैक्लोडगंज में बर्फ गिरनी शुरू हुई और करीब आधा घटा बर्फ गिरती रही। मैक्लोडगंज में करीब 4 से 5 इंच वहीं भागसूनाग में 8 से 10 इंच बर्फ गिरी है। इसी प्रकार नड्डी में करीब 1 फुट बर्फ गिरी है। धर्मशाला शहर के लगभग सभी पर्यटन स्थल इस बार बर्फ से सराबोर हो गए हैं। सूचना मिलते ही पर्यटकों ने भी इस ओर रुख करना शुरू कर दिया है, ताकि बर्फ के साथ अठखेलियां की जा सकें। व्हाइट न्यू ईयर की आस पूरी न होने के चलते मायूस पर्यटन उद्यमियों के चेहरों पर रविवार को हुई बर्फबारी ने फिर से रौनक ला दी है।

PunjabKesari

मौसम के अचानक करवट बदलते ही धौलाधार की पहाड़ियों को बर्फ से ढक दिया, वहीं मैक्लोडगंज सहित ऊपरी क्षेत्रों के होटलों में पर्यटकों की काफी हद तक ऑक्यूपैंसी फुल रही। उधर, मौसम विभाग के स्थानीय प्रयोगशाला प्रभारी वीरेंद्र शर्मा के मुताबिक ताजा हिमपात व बारिश से न्यूनतम पारा गिर गया है। 24 घंटों के दौरान न्यूनतम पारे में 2.6 डिग्री सैल्सियस की गिरावट आई है। रविवार को शहर का न्यूनतम पारा 2.2 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया है वहीं अधिकतम पारा 7.9 दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि शहर में 24 घंटों के दौरान 22.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News