हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 IAS व 11 HAS अधिकारी ट्रांसफर

Friday, Jun 07, 2019 - 05:13 PM (IST)

शिमला: प्रदेश सरकार ने 4 आई.ए.एस. और 11 एच.ए.एस. अधिकारियों के तबादले किए हैं, साथ ही 3 आई.ए.एस. और 2 एच.ए.एस. को अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। सरकार की तरफ से जिन आई.ए.एस. अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मा सौंपने के अलावा तबदील किया गया है, उसमें सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, जी.ए.डी., प्रोजैक्ट मॉनीटरिंग, सैनिक वैल्फेयर व एस.ए.डी. डॉ. आर.एन. बत्ता को सचिव आई.पी.एच. का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। वह इस पद के अतिरिक्त दायित्व से आई.ए.एस. अधिकारी ओंकार चंद शर्मा को भारमुक्त करेंगे।

सचिव वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी अक्षय सूद को सचिव सहकारिता लगाया गया है। वह इस पद के अतिरिक्त दायित्व से आई.ए.एस. अधिकारी डॉ. आर.एन. बत्ता को भारमुक्त करेंगे। एम.डी. एच.पी. स्टेट सिविल सप्लाई कार्पाेरेशन लिमिटेड के साथ डिविजनल कमीशनर शिमला का दायित्व देख रहे बी.सी. बडालिया को सचिव मत्स्य लगया गया है। वह इस पद के अतिरिक्त दायित्व से आई.ए.एस. अधिकारी जगदीश चंद्र को भारमुक्त करेंगे। इसके अलावा वह अपने पहले के पदों का दायित्व देखते रहेंगे।

नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त कदम संदीप वसंत को एम.डी. कम सी.ई.ओ. धर्मशाला स्मार्ट सिटी लिमिटेड का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। एम.डी. कम सी.ई.ओ. धर्मशाला स्मार्ट सिटी लिमिटेड राखिल काहलो को सचिव हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के पद पर तबदील किया गया है। इसके अलावा सचिव हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के पद पर तबदील चल रहे अश्विनी कुमार चौधरी को बंदोबस्त अधिकारी धर्मशाला तथा एस.डी.एम. सुंदरनगर डॉ. अमित कुमार को एस.डी.एम. भोरंज के पद पर तैनाती दी गई है।

सरकार की तरफ से एच.ए.एस. अधिकारियों में भी फेरबदल किया गया है। इसमें हिमाचल प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड के निदेशक कार्मिक नीरज कुमार को विशेष सचिव उद्योग और वन लगाया है जो इस पद के अतिरिक्त दायित्व से आई.ए.एस. अधिकारी गोपाल शर्मा को भारमुक्त करेंगे। एच.ए.एस. अधिकारी नीरज कुमार के पास अगले आदेशों तक कंट्रोलर प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी शिमला का दायित्व रहेगा। हिमाचल प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड के निदेशक कार्मिक के पद पर तबदील किए गए मनमोहन शर्मा को पावर कार्पोरेशन में निदेशक वित्त का दायित्व सौंपा गया है। बंदोबस्त अधिकारी धर्मशाला अश्विनी राज शाह को एडिशनल रजिस्ट्रार को-ऑप्रेटिव सोसायटीज धर्मशाला तबदील किया है जो इस पद के अतिरिक्त दायित्व से एच.ए.एस. अधिकारी डा. मधु चौधरी को भारमुक्त करेंगे।

रजिस्ट्रार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर सतीश कुमार को एडिशनल डायरैक्ट राजस्व प्रशिक्षण संस्थान जोगिंद्रनगर लगाया गया है। संयुक्त सचिव आवास, आबकारी एवं कराधान व जनजातीय विकास वीरेंद्र शर्मा को को-ऑप्रेटिव एंड ट्रेनिंग एंड फॉरन असाइनमैंट का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। एस.डी.एम. मनाली अश्विनी कुमार को ए.डी.एम. पूह, संयुक्त सचिव ट्रेनिंग एंड फॉरन असाइनमैंट एंड को-ऑप्रेशन संदीप सूद को रजिस्ट्रार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर और संयुक्त सचिव राजस्व ट्रेनिंग प्रशिक्षण संस्थान जोगिंद्रनगर डा. चिंरजी लाल को संयुक्त निदेशक डा. राधा कृष्णन मैडीकल कॉलेज हमीरपुर के पद पर तैनाती दी है जो इस पद के अतिरिक्त दायित्व से एच.ए.एस. अधिकारी बच्चन सिंह को भारमुक्त करेंगे।

एस.डी.एम. पद्धर डॉ. विशाल शर्मा को आर.टी.ओ. धर्मशाला, एस.डी.एम. भोरंज राहुल चौहान को एस.डी.एम. सुंदरगनर और संयुक्त निदेशक ए.बी.वी. इंस्टीच्यूट ऑफ मॉनीटरिंग एंड एलाइड स्पोट्र्स मनाली रमन घरसिंघी को एस.डी.एम. मनाली लगाया है। उनके पास पहले वाले पद का दायित्व भी रहेगा। ए.डी.एम. पूह शिव मोहन सिंह सैनी को एस.डी.एम. पद्धर तथा आर.टी.ओ. धर्मशाला संत राम को हिमाचल प्रदेश महिला आयोग का सदस्य सचिव लगाया है। वह इस पद के अतिरिक्त दायित्व से एच.ए.एस. अधिकारी ज्ञान चंद नेगी को भारमुक्त करेंगे।

Vijay