अभिनेत्री रुबीना दिलैक कोरोना पॉजिटिव, परिजनाें व फैंस ने की स्वास्थ्य लाभ की कामना

Saturday, May 01, 2021 - 04:20 PM (IST)

शिमला (अभिषेक): बिग बॉस-14 की विजेता हिमाचल प्रदेश की रुबीना दिलैक कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। अभिनेत्री रुबीना ने यह जानकारी अपने फैंस को देते हुए लिखा कि वे हमेशा बेहतर चीजों की तरफ  देखती हैं। उन्होंने लिखा कि अब एक महीने के बाद वे प्लाज्मा दान करने के लिए पात्र हो जाएंगी। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 17 दिनों के लिए घर पर क्वारंटाइन रहेंगी। उन्होंने साथ ही लिखा है कि पिछले 5-7 दिनों में जो कोई भी उनके संपर्क में आया है, कृपया करके अपनी जांच करवाएं। रुबीना द्वारा यह जानकारी सांझा करने के बाद उनके तमाम चाहने वाले और परिजन चिंतित हैं और उन्होंने उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

Content Writer

Vijay