पत्नी से हैवानियत करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, पंजाब से किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Aug 05, 2023 - 09:49 PM (IST)

बिलासपुर (संतोष): शहर में बीते शुक्रवार को एक महिला से बिना सहमति से शारीरिक संबंध बनाने के बाद हैवानियत करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। बिलासपुर पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए त्वरित टीम गठित की थी व टीम ने इस आरोपी को शनिवार को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। उधर, पीड़िता ने शनिवार को मैजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान दर्ज करवाए हैं। डीएसपी मुख्यालय राज कुमार ने बताया कि आरोपी को पकड़ने में सफलता मिल गई। उसे बिलासपुर लाया जा रहा है। रविवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News