कडारघाट में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में कार गिरने से व्यक्ति को मिली मौके पर मौत

Sunday, Feb 23, 2020 - 10:16 AM (IST)

 

शिमला: शिमला के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र सुन्नी के कडारघाट में एक कार सड़क से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में घनश्याम (61) की मौके पर मौत हो गई है। यह व्यक्ति खोब गांव का रहने वाला था। यह हादसा शुक्रवार देर रात को सामने आया है। पुलिस को भूपराम नामक व्यक्ति ने बताया कि रात के समय में जब वह अपने घर में सो रहा था तो इस दौरान उसको जोर से गाड़ी गिरने की आवाज सुनाई दी।

बाहर आकर देखा तो एक गाड़ी गिर चुकी थी, तभी भूपराम ने यह जानकारी गांव के अन्य लोगों को दी। गांव के काफी लोग एकत्रित हुए और छानबीन में जुटे। लोगों ने पाया कि कार सड़क से काफी नीचे जा गिरी थी। लोगों को इस दौरान कार का पता तो चल पाया था, लेकिन चालक का पता नहीं चल पा रहा था। जब लोगों ने झाडिय़ों के बीच छानबीन की तो तभी व्यक्ति दिखाई दिया। लोगों ने मौके पर पाया कि उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हादसे के कारणों का पता लगाया जाएगा। मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है।

kirti