ABVP ने अपनी मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री का रोका रास्ता, पुलिस के साथ की धक्का-मुक्की (Video)

Friday, Nov 29, 2019 - 02:07 PM (IST)

शिमला(योगराज) : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में 29 नवम्बर को होने वाले 25वें दीक्षांत समारोह में गए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर रास्ता रोका। इस दौरान पुलिस ने कड़ी मशक्कत करके रमेश पोखरियाल निशंक को गाड़ी में बिठाया। इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। केंद्रीय मंत्री के साथ राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, सीएम जयराम ठाकुर, केंद्रीय वित राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर समारोह में शिरकत कर रहे हैं।

kirti