नादौन की 30 पंचायतों में केजरीवाल की गारंटियों का किया प्रचार : शैंकी ठुकराल

punjabkesari.in Saturday, Oct 01, 2022 - 05:55 PM (IST)

नादौन (ब्यूरो): नादौन विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता शैंकी ठुकराल ने अब तक 30 पंचायतों में केजरीवाल की गारंटियों का प्रचार सम्पूर्ण कर दिया है। शैंकी ठुकराल ने कहा कि हमारी सारी टीम केजरीवाल मॉडल के बारे जानकारी देने के लिए हरेक घर तक पहुंच रही है। अब तक हमने पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाते हुए 30 पंचायतों तक संपर्क कर लिया है, जहां से हमें भरपूर सहयोग और समर्थन मिला है। शैंकी ने कहा कि घर-घर प्रचार करते हुए हर पंचायत में अपना एक परिवार बन गया है, सभी क्षेत्र के लोग हमें भरपूर प्यार दे रहे हैं। सभी आम आदमी पार्टी को एक उम्मीद की तरह देख रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान लोगों का कहना था कि भाजपा-कांग्रेस ने मिलकर नादौन और हिमाचल को लूटा है, आज तक हिमाचल में किसी नेता ने आम लोगों की सुविधाओं की बात की है तो वह केवल अरविंद केजरीवाल हैं। जब से अरविंद केजरीवाल हिमाचल में आए हैं, तब से हिमाचल में भाजपा-कांग्रेस आम आदमी पार्टी की नकल करने पर उतारू हैं। इस बार नादौन में झाड़ू चलेगा और भाजपा और कांग्रेस को बाहर रस्ता दिखाया जाएगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News