Solan :  मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 7 से 9 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान, सहयोग की अपील

punjabkesari.in Sunday, Oct 04, 2026 - 11:50 AM (IST)

Solan News : जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा 07 से 09 अक्टूबर, 2026 तक मानसिक बीमारी के कारण भटक रहे बेघर लोगों की सहायता के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव प्रशांत सिंह नेगी ने दी।

प्रशांत सिंह नेगी ने कहा कि इस विशेष अभियान का उद्देश्य मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों को उपचार के साथ सम्मानजनक जीवन उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि इस विशेष अभियान में ज़िला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहित अन्य विभागों और पेरा लीगल वालंटियरों की सहायता ली जाएगी। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव ने आम जन से इस विशेष अभियान में सहयोग देने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन के कार्यालय दूरभाष नम्बर 01792-220713 या टोल फ्री नम्बर 15100 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News