काजा घूमने जा रहे सैलानियों के साथ दर्दनाक हादसा, 2 की मौके पर मौत

Sunday, Jun 23, 2019 - 03:00 PM (IST)

रिकांगपिओ: जनजातीय जिला किन्नौर में पहाड़ी से चट्टान गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां रविवार सुबह काजा की ओर जा रहे दो सैलानियों की बाइक पर चट्टान गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जानकारी के अनुसार पर्यटक काजा घूमने जा रहे थे। हादसे की जानकारी रिकांगपिओ पुलिस को दी गई।

मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल मृतकों की पहचान सुनील कुमार (42) पुत्र उत्तम चंद निवासी पंचरूखी पालमपुर कांगड़ा (वर्तमान में मणीमाजरा चंडीगढ़ में रहता है) व इशान (26) पुत्र सुशील शर्मा जीरकपुर पंजाब की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि काजा हाईवे को चौड़ा करने का कार्य चला हुआ है जिसमें ब्लास्टिंग का इस्तेमाल भी किया जा रहा है, लेकिन पहाड़ की तरफ चट्टानों का लूज हिस्सा कभी भी गिर जाता है। जिससे हाईवे कई बार बंद हो जाता है।

Ekta