Chamba: दिहाड़ी लगाकर घर लौट रहे मजदूर के साथ रास्ते में हो गया बड़ा हादसा
punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 04:14 PM (IST)
चम्बा (रणवीर): चम्बा थाना के तहत सराहण में एक व्यक्ति के खाई में गिर जाने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कुलदीप सिंह (43) पुत्र हरू राम गांव बहरेई सराहण के तौर पर हुई है। कुलदीप मजदूरी का काम करता था। रोजाना की तरह वह दिहाड़ी लगाकर अपने घर जा रहा था, जिस दौरान रास्ते में सरड़ा के पास उसका पांव फिसलने से गहरी खाई में जा गिरा।
कुलदीप के साथ मजदूरी करके घर जा रहे लोगों ने तुरंत उसे उठाकर उपचार के लिए मैडीकल कालेज चम्बा लाया, जहां उसे मृत घोषित किया गया। मैडीकल कालेज प्रशासन की सूचना पर चम्बा थाना पुलिस ने मौके पर आकर चश्मदीद लोगों और परिजनों के बयान दर्ज किए तथा सोमवार को शव पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। एमएस मैडीकल कालेज चम्बा डा. प्रदीप ने बताया कि ढांक से गिरने के बाद उसे मैडीकल कालेज चम्बा लाया गया था जहां व्यक्ति को मृत घोषित किया गया। एसपी विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस बारे में जांच शुरू कर दी गई है।

