सुंदरनगर में एक दर्जन लोगों ने छोड़ी कांग्रेस, BJP में हुए शामिल

Tuesday, Aug 13, 2019 - 10:18 AM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी): सुंदरनगर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है सुंदरनगर में एक दर्जन लोगों ने कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। सोमवार को सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने ग्राम पंचायत सलवाणा के जाबल गांव का दौरा किया और लोगों की समस्याएँ सुनी। इस दौरान स्थानीय गांव के जीत राम, अमर सिंह, रूप सिंह, शेर सिंह, कनाउरु राम, मस्त राम सहित एक दर्जन लोहो ने भाजपा दामन थाम लिया है। 

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने उपरांत विधायक राकेश जम्वाल ने सभी का हार पहना भाजपा मे शामिल होने पर स्वागत किया। इस मौके पर जड़ोल पचायत के प्रधान परमा नन्द, वार्ड सदस्य हरि सिंह, वार्ड सदस्य तारा देवी, बूथ अध्यक्ष संजय सलवानी और बूथ अध्यक्ष जीत राम सहित अन्य लोगो मौजूद रहे।

Ekta