हिमाचल में 9 डॉक्टरों के तबादले, बिना टीटीए/ज्वाइनिंग टाइम के तुरंत संभालना होगा नया स्टेशन

punjabkesari.in Friday, Nov 20, 2026 - 07:44 PM (IST)

शिमला (संतोष): हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष विभाग ने 9 चिकित्सा अधिकारियों के तबादला एवं तैनाती आदेश जारी किए हैं। विभाग की ओर से जारी आदेशों के तहत इन सभी डॉक्टरों को बिना टीटीए (यात्रा भत्ता) और बिना ज्वाइनिंग टाइम के तत्काल प्रभाव से नए स्टेशनों पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही सभी चिकित्सा अधिकारियों को तुरंत अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर इसकी रिपोर्ट विभाग को भेजने के लिए कहा गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिद्धार्थ जैन का तबादला सीएचसी गुम्मा (जिला शिमला) से रिक्त पद के विरुद्ध सीएचसी धर्मपुर (जिला सोलन) किया गया है। वहीं, आयुष विभाग ने 8 आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें डॉ. मुकेश कुमार को राजकीय आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र (जीएएचसी) कक्कड़ (हमीरपुर) से राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल बिझड़ी (हमीरपुर) और डॉ. सुरेंद्र धीमान को बिझड़ी अस्पताल से जीएएचसी कक्कड़ (हमीरपुर) भेजा गया है। इसी तरह कांगड़ा जिले में डॉ. राखी शर्मा को जीएएचसी मंडल से जीएएचसी बंडी और डॉ. निकिता गुलेरिया को जीएएचसी बंडी से जीएएचसी मंडल में तबदील किया गया है।

आयुष विभाग द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में खाली चल रहे पदों पर भी तैनातियां की गई हैं। इसके तहत डॉ. अंकुश को जीएएचसी अलुहा (कांगड़ा) से रिक्त पद पर जीएएचसी बने दी हट्टी (कांगड़ा) और डॉ. मानव सूद को जीएएचसी अंबोडा (कांगड़ा) से रिक्त पद पर जीएएचसी धुपकियारा (कांगड़ा) में तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त, डॉ. शिवानी राणा का तबादला जीएएचसी तलाई (बिलासपुर) से रिक्त पद पर जीएएचसी नियाद (कांगड़ा) और डॉ. आनंदिता मैहता का तबादला जीएएचसी डेलग (मंडी) से रिक्त पद पर जीएएचसी घागस (बिलासपुर) के लिए किया गया है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News