हिमाचल में कोरोना से 9 लोगों की मौत, 645 नए पॉजिटिव केस

Wednesday, Apr 07, 2021 - 11:49 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को कोरोना से फिर 9 लोगों की मौत हो गई है। इनमें कांगड़ा जिला से 94 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय महिला, 56 वर्षीय व्यक्ति, 69 वर्षीय महिला व 70 वर्षीय व्यक्ति, सिरमौर में 75 वर्षीय महिला, सोलन जिला मेें 68 वर्षीय व्यक्ति, शिमला में 61 वर्षीय महिला और ऊना में 72 वर्षीय महिला की मौत हुई है। अब प्रदेश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 1081 पहुंच गया है। प्रदेश के हमीरपुर जिला के बड़सर उपमंडल के गांव ठाणा में 14 लोगों सहित कोरोना के नए 653 मामले आए हैं। संक्रमितों में बिलासपुर के 42, चम्बा के 14, हमीरपुर के 62, कांगड़ा के 164, किन्नौर के 2, कुल्लू के 25, लाहौल-स्पीति के 3, मंडी के 58, शिमला के 73, सिरमौर के 30, सोलन के 143 और ऊना के 29 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेश में एक दिन में 226 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में अब कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 4158 पहुंच गई है।

Content Writer

Vijay