हिमाचल में कोरोना से 9 लोगों की मौत, 407 नए पॉजिटिव केस

Thursday, Sep 24, 2020 - 11:56 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में कोरोना से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वीरवार को प्रदेश में कोरोना से 9 और लोगों की मौत हो गई है। प्रदेश में आज एक साथ 7 मौतें कांगड़ा जिला में हुई हैं। इनमें हमीरपुर जिला के तपरोका गांव की 75 वर्षीय महिला व हमीरपुर का ही 69 वर्षीय व्यक्ति, कंदार ज्वाली का 78 वर्षीय व्यक्ति, बड़ाई सुनेहड़ की 70 वर्षीय महिला, नैहरन पुखर देहरा गोपीपुर का 58 वर्षीय व्यक्ति, मंडी के लडभड़ोल का 63 वर्षीय व्यक्ति व चम्बा की सलूणी तहसील के गांव दौन का 74 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।

वहीं 2 मौतें मंडी व सिरमौर जिला में हुई हैं।  मंडी के नेरचौक मेडिकल अस्पताल में कुल्लू  जिला के रहने वाले 76 वर्षीय वयक्ति की मौत हुईहै। सिरमौर जिला में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पांवटा साहिब के पातलियों, बातामंडी निवासी उक्त व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कोविड सैंटर सराहां में भर्ती किया गया था। सैंटर में व्यक्ति को अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ. केके पराशर ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। वहीं नेरचौक मेडिकल अस्पताल में ओल्ड मनाली के रहने वाले 38 वर्षीय की भी मौत हुई है। उक्त यक्ति की कोविड-19 टैस्ट की रिपोर्ट अभी आनी है, जिसके चलते कॉलेज प्रबंधन ने शव रोक लिया है। उक्त व्यक्ति की पहली रिपोर्ट नैगेटिव आई थी। 

वीरवार को प्रदेश में कोरोना के 407 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें सबसे अधिक शिमला के 86, मंडी के 65, सोलन के 67, कांगड़ा के 40, बिलासपुर के 36, ऊना के 28, सिरमौर के 27, हमीरपुर के 21, कुल्लू के18, चम्बा के 11, किन्नौर के 5 और लाहौल-स्पीति के 3 मरीज शामिल हैं। वहीं प्रदेश में आज 295 कोरोना संक्रमित मरीजों नई गाइडलाइन्स के तहत 10 दिन की अवधि पूर्ण करने के बाद घर भेज दिया गया है। इनमें सिरमौर के 93, ऊना के 70, बिलासपुर के 56, कांगड़ा के 48, चम्बा के 14, शिमला के 8, कुल्लू के 4 और लाहौल-स्पीति व किन्नौर का 1-1 व्यक्ति शामिल है।

शिमला जिला में 86 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 6 संजौली, 4 न्यू शिमला, 4 कसुम्पटी, 3 विकासनगर, 3 लक्कड़ बाजार, 2 मेहली, 2 छोटा शिमला, 2 टूटीकंडी, 2 कृष्णानगर, 2 ढली, एक टुटू, एक भौंट शिमला, एक मालरोड शिमला, 20 रामपुर, 7 रोहड़ू, 4 नेरवा, 2 जुब्बल कोटखाई, 2 सुन्नी, 2 कुल्लू और 2 सोलन के मरीज शामिल है। मंंडी जिला में पॉजिटिव पाए गए 65 लोगों में 3 डॉक्टर और 3 बैंक कर्मी भी शामिल हैं।

सोलन जिला में पॉजिटिव पाए गए 67 मामलों में सीआईआर कसौली के 54, रैपिड एंटीजन टैस्ट के 12 व ट्रूनेट का एक मामला है। इनमें सोलन के 10, बद्दी के 12, नालागढ़ के 11, परवाणु के 12, एमएमयू के 5 और अर्की के 18 मामले हैं। इनमें डायरैक्ट कॉन्टैक्ट वाले 26, आईएलआई के 30, 2 प्रसूता, 6 वालंटियर, 3 फ्रंट लाइन वर्कर, सारी वार्ड का 1 और फ्लू ओपीडी में एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया  है।

ऊना जिला में पॉजिटिव पाए गए 28 लोगों में ऊना की ग्रीन एवैन्यू कालोनी जलग्रां से 27 और 22 वर्षीय युवतियां, सीएचसी बसदेहड़ा से 31 वर्षीय महिला, दुर्गा कालोनी भड़ोलियां खुर्द से 40 वर्षीय व्यक्ति, संतोषगढ़ की 29 वर्षीय युवती, ऊना शहर के पुलवाला बाजार की 50 वर्षीय महिला, वार्ड नंबर-1 का 55 वर्षीय व्यक्ति और 25 वर्षीय युवती और नंगड़ा का 52 वर्षीय व्यक्ति, गगरेट के बड़ोह की 39 वर्षीय महिला, क्योड़ी का 35 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 32 वर्षीय पत्नी, टटेहड़ा का 30 वर्षीय युवक और जाडला कोयडी की 30 वर्षीय महिला, हरोली के बढेड़ा की 32 वर्षीय महिला और उसकी 6 व 4 वर्षीय बेटियां तथा सलोह का 35 वर्षीय युवक शामिल है। ये सभी आरटीपीसीआर लैब में जांचे गए सैंपलों में पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं रैपिड एंटीजन टैस्ट में ऊना उपमंडल के बसदेहड़ा का 54 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 23 वर्षीय बेटी, भटोली का 40 वर्षीय व्यक्ति व 27 वर्षीय युवक, बनगढ़ का 32 वर्षीय युवक, गगरेट उपमंडल के दौलतपुर के वार्ड नंबर-1 का 26 वर्षीय युवक, भद्रकाली की 39 वर्षीय महिला, गगरेट कस्बे के वार्ड नंबर-4 का 72 वर्षीय व्यक्ति, मंदवाड़ा की 72 वर्षीय महिला, हरोली के नंगल कलां की 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला पॉजिटिव पाए गए हैं।

Vijay