पूर्व सैनिकों के कोटे से HRTC में भरे जाएंगे 84 कंडक्टर पद

Monday, Nov 25, 2019 - 11:10 AM (IST)

शिमला (ब्यूरो): एच.आर.टी.सी. में पूर्व सैनिकों के कोटे से 84 कंडक्टरों के पद भरे जाएंगे। निगम प्रबंधन ने पूर्व सैनिक कोटे से पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं 25 व 26 नवंबर को पदों को भरने के लिए प्रक्रिया का दूसरा चरण शुरू होगा। निगम प्रबंधन 2 दिन पूर्व सैनिकों के दस्तावेजों की वैरीफिकेशन करेगा और इसके बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी। इससे पहले भर्ती को लेकर निगम ने प्रदेश के  जिला मंडी, चम्बा, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, सोलन व बिलासपुर से आए पूर्व सैनिकों के आवेदनों पर उनकी लिस्ट जारी की थी। वहीं अब सभी के दस्तावेजों की वैरीफिकेशन होगी। दस्तावेज वैरीफिकेशन के बाद भर्ती को अंतिम चरण तक पहुंचाया जाएगा और पूर्व सैनिकों को कंडक्टर की ट्रेङ्क्षनग दी जाएगी, जिसके बाद ये सेवाएं देंगे। 

प्रदेश में चालकों सहित परिचालकों की भी कमी चल रही है। हालांकि 84 पद भरे जाने के बाद भी यह कमी पूरी नहीं होगी, लेकिन कुछ बस डिपुओं को हल्की राहत मिलेगी। राजधानी शिमला के बस डिपुओं में कंडक्टरों की कमी चल रही है, जिस कारण नई इलैक्ट्रिक बसें खड़ी हैं। इसी तरह प्रदेश के कई डिपुओं में बसें खड़ी हैं। शिमला मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 2 दिन में पूर्व सैनिकों के दस्तावेजों की वैरीफिकेशन होगी, जिसके बाद आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Edited By

Simpy Khanna