IPH को मिले 80 Junior Engineer, 31 सर्वेयर व 11 वर्क इंस्पैक्टर बने JE

Sunday, Mar 03, 2019 - 03:39 PM (IST)

शिमला (देवेंद्र): सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग ने विभागीय पदोन्नति कमेटी की सिफारिश पर 31 सर्वेयर और 11 वर्क इंस्पैक्टर पदोन्नत किए हैं। इन्हें जूनियर इंजीनियर (कनिष्ठ अभियंता) पदोन्नत किया गया है। अधीनस्थ चयन सेवाएं बोर्ड द्वारा चयनित 38 जे.ई. को भी विभाग ने अनुबंध आधार पर तैनाती के आदेश दिए हैं। इस तरह विभाग को एक साथ 80 नए जे.ई. (सिविल) मिले। आई.पी.एच. महकमे ने सिविल इंजीनियरिंग में 3 साल के डिप्लोमाधारकों को विभागीय पदोन्नति कमेटी की सिफारिश पर पदोन्नति दी है।

सर्वेयर प्रदीप कुमार को पदोन्नति के बाद ज्वाली, धर्म सिंह को नाहन के शंभूवाला, जोगेंद्र सिंह को ऊना डिवीजन-2, राजेंद्र कुमार को रोहड़ू के कलोटी सैक्शन, ज्ञान चंद को चम्बा, अर्जुन कुमार को बिलासपुर के बस्सी, राजपाल को मंडी के साइगलो, परस राम को किलाड़, विनोद कुमार को गगरेट, राजेंद्र कुमार को डल्हौजी, अजय कुमार को पूह, राज कुमार को नगरोटा बगवां, राजेश चड्ढा को रोहड़ू, मोहेंद्र सिंह को शिमला, सुरेंद्र पाल को नालागढ़, कर्म चंद को चम्बा, सुजीवन सिंह को बडूखर, विजय कुमार वर्मा को थुरल, अश्वनी कुमार को हरोली, जीत सिंह को रिकांगपिओ, सतीश कुमार को शाहपुर, राजेश कुमार को कांगड़ा, तिलक राज को घनद्रान, राजेश सिंह को नूरपुर, कर्म सिंह को फिन्ना सिंह प्रोजैक्ट सदवान, सुरजीत सिंह को बडूखर, तिलक राज को रामपुर, अनूप कुमार को देहरा, राजेश चौधरी को नौहराधार, संजीव कुमार को ठाकुरद्वारा तथा अजय कुमार को रोहड़ू में ज्वाइनिंग देने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह वर्क इंस्पैक्टर केवल राम को नेरवा, नीम चंद को मतियाना, राजेंद्र सिंह को हरिपुरधार, नरेश कुमार को शिमला, सीतराम को सुन्नी, दीप कुमार को सुन्नी के गुम्मा, लाभ सिंह गुलेरिया को रामपुर, मनोज कुमार को ठियोग, अश्वनी कुमार को ऊना, संजीव चौहान को अर्की तथा बलवंत कुमार को शिमला में तैनाती दी गई है।

इन जे.ई. को दी गई ज्वाइनिंग

अधीनस्थ चयन सेवाएं आयोग द्वारा चयनित ओम प्रकाश को शिमला के जुन्गा, प्रियंका वर्मा को ई.एन.सी. दफ्तर शिमला, पुनीत को करसोग के अश्ला, राजेश को समौली, विकास को पूह, मितेष को जुब्बल, राकेश को तारादेवी, शिशु पाल को डल्हौजी, अखिल सिद्धु को कुठेड़, सन्नी को चम्बा, पंकज को पालमपुर, मनीष को ऊना, अनिता को ठियोग के बलग, गौरव को जुब्बल, अनुज को छत्तर, जगदेव को ज्वाली, विजय को शिमला के टुटू, अंकित को हरोली, देवेंद्र को टिक्करीगढ़, अशोक को कल्पा, तिलक राज को भराड़ी, चिराग को देहरा, पीताम्बर को धामी, अंकुर को सुन्नी के घैणी, अमन को शिमला, सुराज को इंदौरा, सुभम को निरमंड, रवि को नौहराधार, प्रवीन को नेरवा, रवि को शिमला, गणेश को ऊना, अंशुल को ऊना, कुमारी पूजा को आनी, अजय को शिलाई, राज कमल को काजा के ताबो, महेंद्र सिंह को आनी के नित्थर, राज कुमार को शिमला तथा उट्रिना को शिमला में ज्वाइनिंग देनेके निर्देश दिए गए हैं।

Ekta