खूनी संघर्ष मामला : SFI के 8 कार्यकर्ता न्यायिक हिरासत में भेजे

Wednesday, Apr 03, 2019 - 10:27 PM (IST)

शिमला: पौटरहिल्स ग्राऊंड समरहिल में हुए खूनी संघर्ष मामले में गिरफ्तार किए गए एस.एफ.आई. के 8 कार्यकर्ताओं को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेशानुसार इन कार्यकर्ताओं को कैथू जेल भेज दिया है। इन कार्यकर्ताओं को 16 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उसके बाद फिर से इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। कार्यकर्ताओं में जीवन ठाकुर, पंकज, विकास मेहता, रौकी, नरेंद्र, कर्ण व रोहित विकास राणा आदि शामिल हैं। यह इस खूनी संघर्ष मामले में शामिल थे।

24 मार्च को एस.एफ.आई. और ए.बी.वी.पी. छात्रों में हुआ था खूनी संघर्ष

बता दें कि 24 मार्च को पौटरहिल्स ग्राऊंड समरहिल में एस.एफ.आई. और ए.बी.वी.पी. छात्रों केे बीच खूनी संघर्ष हुआ था, जिसमें दोनों गुटों के 17 के करीब कार्यकर्ताओं को चोटें आई थीं। पुलिस ने दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था लेकिन ए.बी.वी.पी. के कार्यकर्ताओं को कोर्ट में पेश करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया था। संघ की शाखा को लेकर यह लड़ाई हुई थी। 

Vijay