हिमाचल में महिला लैक्चरार सहित 8 लोगों की कोरोना से मौत, 667 नए पॉजिटिव मामले

Thursday, Apr 08, 2021 - 11:25 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में कोरोना से मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना से महिला लैक्चरार सहित 8 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार चम्बा जिला में 43 वर्षीय महिला लैक्चरार, कांगड़ा जिला में 69 वर्षीय व्यक्ति व 85 वर्षीय महिला, ऊना में 75 वर्षीय व्यक्ति, 65 वर्षीय व्यक्ति व 31 वर्षीय महिला और मंडी सुंदरनगर के 65 वर्षीय व्यक्ति व ददाहु सिरमौर की 72 वर्षीय महिला की आईजीएमसी में मौत हो गई। अब प्रदेश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 1,089 पहुंच गया है। प्रदेश में कोरोना के नए 667 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। संक्रमितों में बिलासपुर के 23, चम्बा के 17, हमीरपुर 69, कांगड़ा 109, किन्नौर का 1, कुल्लू के 40, लाहौल-स्पीति के 39, मंडी 56, शिमला के 55, सिरमौर के 61, सोलन के 81 और ऊना के 116 मामले शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेश में 260 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में अब 4603 एक्टिव केस हो गए हैं।

Content Writer

Vijay