Solan: अर्की नगर पंचायत चुनाव में 75.95% मतदान, जानें किस वार्ड में पड़े सबसे कम वोट?

punjabkesari.in Sunday, May 17, 2026 - 05:21 PM (IST)

अर्की (सुरेंद्र): नगर पंचायत अर्की के 7 वार्डों में रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। चुनाव में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लोकतंत्र के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 2204 मतदाताओं में से 1674 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसके चलते कुल मतदान प्रतिशत 75.95 दर्ज किया गया। चुनाव के दौरान सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं। युवाओं, महिलाओं तथा बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया।

प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं, जिसके चलते मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। वार्डवार मतदान प्रतिशत की बात करें तो वार्ड नंबर-1 में सबसे अधिक 86.10 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं वार्ड नंबर-2 में सबसे कम 67.55 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अतिरिक्त वार्ड नंबर-3 में 69.35 प्रतिशत, वार्ड नंबर-4 में 79.40 प्रतिशत, वार्ड नंबर-5 में 77.98 प्रतिशत, वार्ड नंबर-6 में 74.48 प्रतिशत तथा वार्ड नंबर-7 में 77.99 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News