सदर ब्लाक कांग्रेस में 7 महिलाओं को मिला स्थान

Friday, Nov 20, 2020 - 12:22 PM (IST)

मंडी (रजनीश) : सदर ब्लाक कांग्रेस कमेटी मंडी की कार्यकारिणी की घोषणा वीरवार को कर दी गई। कार्यकारिणी में 4 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव, 1 कोषाध्यक्ष, 15 सचिव और 17 कार्यकर्ताओं को सदस्य कार्यकारी के रूप में शामिल किया गया है। सदर अध्यक्ष सहित 45 सदस्यों की इस कार्यकारिणी में केवल 7 महिलाओं को ही स्थान दिया गया है। सदर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश ठाकुर ने बताया कि कार्यकारिणी में परमा नंद, मुरारी लाल, रोशन लाल और भगत राम को उपाध्यक्ष का जिम्मा सौंपा गया है। इसके अलावा महासचिव शिव राम, संजय शर्मा, लाभ सिंह, लेखराज, भूपेंद्र सैनी, वोध चंद, गंगा राम व पवन कुमार और इंद्र सिंह राणा को कोषाध्यक्ष के पद पर तैनाती दी गई है। तेज सिंह, गंगा राम, लज्जा देवी, श्याम सिंह, सुंदर कुमार, अछरी देवी, प्रेम चंद, हेम सिंह, भीखम राम, जगदीश चंदेल, हरीश, राकेश, मोती राणा, परम देव, विक्रम ठाकुर को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। धीरज राम, राजीव भारती, खेम चंद, भीम सिंह, ओमप्रकाश नेगी, अश्वनी कुमार, गुरमुख, विशाल पृत्थीराज, प्रदीप, घूमा देवी, बिमला देवी, गोपाल, सुरेंद्र पटियाल, गायत्री देवी, इंद्र सिंह, लखपर्मित कौर व गीता देवी को सदस्य कार्यकारी के रूप में शामिल किया गया है।

Rajneesh Himalian