युवक से 66.45 ग्राम चरस बरामद
punjabkesari.in Tuesday, Oct 26, 2021 - 11:15 AM (IST)

नूरपुर (स.ह.) : नूरपुर पुलिस थाना में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। मामले की पुष्टि करते हुए नूरपुर डी.एस.पी. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि रमन कुमार निवासी गोलवां से 66.45 ग्राम चरस/कैनबिस बरामद किया गया है। आरोपी रमन कुमार के खिलाफ सेक्शन 20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।