सिरमौर में 27 मामलों के साथ हिमाचल में आज काेराेना के 62 नए केस

Tuesday, Jul 28, 2020 - 11:41 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में मंगलवार कोरोना के 55 नए मामले सामने आए हैं। इनमें सिरमौर जिला में एक साथ कोरोना के 27 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा चम्बा में 7, ऊना में 5, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सोलन में क्रमश: 4-4, बिलासपुर में 3 तथा किन्नौर व हमीरपुर में 2-2 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा प्रदेश में आज सिरमौर जिला के 17, शिमला के 6, किन्नौर और हमीरपुर के 3-3 कुल्लू और कांगड़ा के 2-2 तथा मंडी और ऊना का 1-1 मरीज ठीक हुआ है। हिमाचल में अब कोरोना के कुल मामलों का आंकड़ा 2332 पहुंच गया है जबकि एक्टिव केस 1069 हो गए हैं।

शिमला में देर रात सामने आए मामलों में 2 सेब व्यापारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये दोनों इंस्टीच्यूशनल क्वारंटाइन में थे। वहीं किन्नौर में सामने आए 2 मामलों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इसी तरह हमीरपुर जिला में 2 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें हमीरपुर शहर के वार्ड नंबर-1 का 47 वर्षीय व्यक्ति शामिल है जोकि 19 जुलाई को मुंबई से लौटा है और होम क्वारंटाइन में था जबकि दूसरा व्यक्ति सुजानपुर के वार्ड नंबर-3 का है। वह उत्तराखंड से चंडीगढ़ और वहां से घर आया था। यह भी होम क्वारंटाइन में था। वहीं सोलन जिला में सामने आए 4 मामलों में एक जम्मू-कश्मीर से लौटा एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है जबकि अन्य 3 के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Vijay