हिमाचल में कोरोना से 59 लोगों की मौत, 4678 नए मामले आए सामने

Monday, May 10, 2021 - 10:54 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में सोमवार को कोरोना से 59 मौतें हुई हैं जबकि 4678 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना से बिलासपुर में कुठेड़ा के 30 वर्षीय व्यक्ति, पेहड़वीं के 82 वर्षीय व्यक्ति, चरन मोड़ के 49 वर्षीय व्यक्ति व बाडू निवासी एक महिला की मौत हुई है। चम्बा में तिरमथ चुवाड़ी से 65 वर्षीय व्यक्ति, उदयपुर की 54 वर्षीय महिला, भटियात के सुतकी की 58 वर्षीय महिला व डल्हौजी के लोहर की 35 वर्षीय महिला की मौत हुई है। हमीरपुर में बल्ला नादौन की 75 वर्षीय महिला, रंगड़ की 61 वर्षीय महिला, बनोली बड़सर की 36 वर्षीय महिला व बिझड़ी के 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है।

कांगड़ा में कुरेरा खुंडियां की 31 वर्षीय महिला, बणे दी हट्टी की 47 वर्षीय महिला, भरमाड़ के 71 वर्षीय व्यक्ति, भागसूनाग धर्मशाला के 60 वर्षीय व्यक्ति, मधोल मस्तगढ़ की 74 वर्षीय महिला, शोरा बडला के 54 वर्षीय व्यक्ति, बंड पालमपुर के 40 वर्षीय व्यक्ति, सुधेड़ धर्मशाला के 46 वर्षीय व्यक्ति, मैंझा के वार्ड नंबर-4 की 47 वर्षीय महिला, मुंदला नगरोटा के 64 वर्षीय व्यक्ति, नगरोटा के 72 वर्षीय व्यक्ति की, नागवाड़ा तहसील नूरपुर की 55 वर्षीय महिला, धलूं ज्वाली के 58 वर्षीय व्यक्ति, पखलोह ज्वालामुखी की 70 वर्षीय महिला, लोअर लंबागांव थुरल की 78 वर्षीय महिला, जयसिंहपुर की 74 वर्षीय महिला, सुन्ही की 50 वर्षीय महिला व भट्टू समूला के 66 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है।

शिमला के आईजीएमसी में कसुम्पटी के 32 वर्षीय व्यक्ति, कृष्णनगर के 60 वर्षीय व्यक्ति, समरहिल की 45 वर्षीय महिला, त्यूणी की 38 वर्षीय महिला, गंज बजार की 76 वर्षीय महिला, विजयनगर के 50 वर्षीय व्यक्ति, सांगला के 54 वर्षीय व्यक्ति, रामपुर के 68 वर्षीय व्यक्ति, ठियोग की 55 वर्षीय महिला, नेरवा की 70 वर्षीय महिला, चम्बाघाट सोलन के 73 वर्षीय महिला व पच्छाद की 56 वर्षीय महिला की मौत हुई है। मंडी में वीर तुंगल के 44 वर्षीय व्यक्ति, सुंदरनगर के डोढवां के 45 वर्षीय व्यक्ति, नगवाईं के 60 वर्षीय, जोनल अस्पताल में 70 वर्षीय व्यक्ति व  मंडी के 70 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है।   

सोलन में चंडी की 58 वर्षीय महिला, शिमला की 75 वर्षीय महिला, धर्मपुर की 44 वर्षीय महिला, अर्की के 60 वर्षीय व्यक्ति, सिरमौर के 45 वर्षीय व्यक्ति, बद्दी के 42 व 32 वर्षीय वर्षीय व्यक्ति और रामशहर के 24 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। सिरमौर में कांडो के 55 वर्षीय व्यक्ति, सराहन के 55 वर्षीय व्यक्ति, भेडवाला के 70 वर्षीय व्यक्ति व पांवटा साहिब के वार्ड नंबर-8 के 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है।

प्रदेश में आए कोरोना के 4678 नए संक्रमितों में बिलासपुर के 337 मामले, चम्बा के 269, हमीरपुर के 400, कांगड़ा 1551, किन्नौर के 71, कुल्लू के 129, लाहौल-स्पीति के 27, मंडी 821, शिमला के 241, सिरमौर 438, सोलन के 172 और ऊना जिला से 222 मरीज शामिल हैं। इन मामलों के आने से प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1,35,782 पहुंच गया है, जबकि 99,400 लोग इस दौरान ठीक होकर घर चले गए हैं। प्रदेश में अब एक्टिव केसों की संख्या 34,735 पहुंच गई है।

Content Writer

Vijay