चम्बा में कोरोना से 55वीं मौत, बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम

punjabkesari.in Monday, Apr 19, 2021 - 04:44 PM (IST)

चम्बा (काकू): जिले में कोरोना संक्रमित एक और बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। महिला ने कोविड अस्पताल चम्बा में उपचार के दौरान दम तोड़ा। इसके साथ ही जिला चम्बा में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 55 हो गई है। रविवार को डल्हौजी के लोहाली गांव की 68 वर्षीय महिला को उपचार के लिए डेडिकेट्डि कोविड हैल्थ सैंटर डल्हौजी पहुंचाया गया। उसे बुखार था और कोरोना के कुछ अन्य लक्षण भी पाए गए। इसके अलावा महिला का ऑक्सीजन रेट 86 प्रतिशत था। महिला का रैपिड एंटीजन टैस्टिंग किट के माध्यम से कोरोना टैस्ट किया गया। जांच में महिला कोरोना नैगेटिव पाई गई।

महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला कोविड अस्पताल चम्बा रैफर किया गया। 108 एंबुलैंस के माध्यम से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। यहां दोबारा उसका कोरोना का सैंपल लिया गया। रैपिड एंटीजन टैस्टिंग किट के माध्यम से जांच के दौरान महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद उसे दाखिल कर लिया और उसका उपचार चल रहा था, लेकिन सोमवार को सुबह 7 बजकर 9 मिनट पर महिला ने दम तोड़ दिया। महिला निमोनिया व अन्य बीमारियों से भी ग्रसित थी।सी.एम.ओ. डॉ. राजेश गुलेरी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना से 55वीं मौत दर्ज हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kaku Chauhan

Recommended News

Related News