श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव पर रामपुर और डलहौजी में निकाली प्रभातफेरी(Video)

Monday, Nov 11, 2019 - 01:13 PM (IST)

रामपुर बुशहर/चंबा: शिमला जिला के रामपुर के समीप झाकड़ी आर्मी कैंप के गुरुद्वारे में सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी का 550 वां प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। गुरु पर्व के आयोजन में सेना के जीई-863-ईडब्ल्यूएस व एसजेवीएन के नाथपा-झाकड़ी प्रोजेक्ट के अलावा रामपुर, आस-पास के सिख संगत ने आयोजन को भव्य बनाने का प्रयास किया। आज सर्व प्रथम अखंड पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान गुरु नानक देव के उपदेशों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया।


प्रकाशोत्सव आयोजन के दौरान कीर्तन मण्डली मंडी से परमजीत सिंह खालसा की अगुवाई में झाकड़ी पहुंचा था। संगत ने लोगों को एकता और भाईचारे का पाठ पढ़ाते हुए गुरु के सुझाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। झाखड़ी स्थित आर्मी केम्प में आयोजित इस 550 वां गुरु पर्व के आयोजन में सीडब्ल्यूसी राजीव कुमार जीई 863 मेजर राज कुमार सिंह समेत आस-पास के इलाको में रह रहे सिख संगत ने प्रकाशोत्सव के आयोजन में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने सारी संगत से आग्रह किया कि सारी संगत सुबह उठकर प्रभु का जाप करें और संगत की रौनक बढ़ाएं। 

पर्यटन नगरी डलहौजी में सिखों के प्रथम गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती पर गुरु सिंह सभा डलहौजी कैंट द्वारा नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। प्रकाश पर्व पर रागी जत्था द्वारा शबद कीर्तन किया और गुरुद्वारा में लंगर का भी आयोजन किया गया। इससे पहले करीब एक सप्ताह से शहर में प्रभातफेरी भी निकाली जा रही है। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा डलहोजी कैंट से शबद गायन करते हुए प्रभात फेरी हर दिन सिखों के घर पर पहुंच रही। जहां गुरु अरदास करने के बाद प्रसाद वितरण किया जा रहा।


प्रभातफेरी में समाज के बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चों सहित सभी वर्ग के लोग शामिल हो रहे हैं। प्रभातफेरी का श्रद्धालु उत्साह और भक्ति के साथ स्वागत कर रहे। इसी के चलते प्रभात फेरी हाल ही में गुरुद्वारा साहिब से चलकर नरिंदर सिंह बोबी व् हरप्रीत सिंह मोनू के घर से डलहोजी में विभिन्न मार्गों पर घूमी। प्रभात फेरी में सबसे आगे निशान साहब लेकर सिमरन  सिंह चल रहे थे।  

Ekta