तंगरोटी की 55 वर्षीय महिला की मौत, कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

punjabkesari.in Friday, Sep 11, 2020 - 12:14 PM (IST)

धर्मशाला (तनुज) : जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीपवर्ती तंगरोटी गांव की 55 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई। महिला की मृत्यु के पश्चात आई उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि तंगरोटी की 55 वर्षीय महिला को 10 सितम्बर दोपहर बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। महिला डायबिटीज टाईप-2 व हाईपरटेंशन की मरीज थी। अस्पताल में महिला की शाम को ही मृत्यु हो गई थी। लेकिन महिला की कोविड-19 रिपोर्ट बाद में आई जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव निकली। इसके अलावा शुक्रवार सुबह ही 3 नए मरीज कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। वहीं 17 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। उन्होंने बताया कि तंगरोटी की ही 35 वर्षीय महिला, पुराना कांगड़ा की 62 वर्षीय महिला तथा टी.एम.सी. की 41 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव आई हैं। इन्हें इंस्टीच्यूशनल आईसोलेशन में शिफ्ट किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jinesh Kumar

Recommended News

Related News