Himachal: पुलिस विभाग में 54 कर्मचारियों का तबादला, 34 को पुलिस जिला बद्दी भेजा
punjabkesari.in Thursday, Feb 06, 2025 - 04:21 PM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2025_2image_16_21_063191856policeheadquarter.jpg)
शिमला (राक्टा): प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने 54 कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इसके तहत विभिन्न रिजर्व बटालियन से 34 कर्मचारियों की पुलिस जिला बद्दी के लिए ट्रांसफर हुई है, साथ ही 20 कर्मचारियों की अन्य जिलों व बटालियनों में ट्रांसफर की गई है। एनजीओ ग्रेड-।। कर्मचारियों के ये तबादला आदेश विभागीय स्थापना समिति की सिफारिश पर किए गए हैं। इसके तहत हैड कांस्टेबल बृज मोहन को सिरमौर से बद्दी भेजा गया है।
इसी तरह हैड कांस्टेबल कृष्ण सिंह, मनोज कुमार, जतिंद्र कुमार, गणेश राज, सुरेश कुमार, सतेंद्र सिंह, रवि कुमार, रविंद्र कुमार, कुलविंदर सिंह, अजय कुमार, विजय कुमार, सतीश सिंह व अनीता कुमारी को फिफ्थ आईआरबी से पुलिस जिला बद्दी भेजा गया है। कांस्टेबल सुखविंदर कौर को फर्स्ट बटालियन जुन्गा से पुलिस जिला बद्दी ट्रांसफर किया गया है। कांस्टेबल गुरुबचन, राजेंद्र सिंह, दलवीर सिंह व राजेश कुमार को फर्स्ट आईआरबी से बद्दी भेजा गया है।
कांस्टेबल सुखविंदर सिंह, धर्मेंद्र, महेंद्र सिंह व विक्की सिंह को सिक्स्थ आईआरबी से बद्दी, कांस्टेबल हर्षवर्धन, वीरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, लखविंदर सिंह, जलज भारद्वाज, अमित भारद्वाज, रोहन कुमार व अमरीक सिंह को फर्स्ट बटालियन जुन्गा से पुलिस जिला बद्दी भेजा गया है।
इसी तरह कांस्टेबल अश्वनी व निक्की को लाहौल-स्पीति, विवेक को सैकेंड आईआरबी, चंपा देवी ऊना, भरत भूषण चम्बा और अंकुश पटियाल को पुलिस जिला देहरा तथा श्वेता को स्टेट विजीलैंस भेजा गया है। हैड कांस्टेबल संजीव कुमार पीटीसी डरोह व सुनील कुमार को फोर्थ आईआरबी ट्रांसफर किया गया है। एचएचसी हुकुम सिंह थर्ड आईआरबी एचएएसआई इंद्र प्रकाश को चम्बा और एचएचसी जी. सिंह को फिफ्थ आईआरबी भेजा गया है।
विभाग ने 4 कांस्टेबलों की ट्रांसफर एसडीआरएफ में की है। इनमें नवीन कुमार, शुभम, अमन ठाकुर व कुलदीप सिंह शामिल हैं। ये तबादला आदेश जनहित में तत्काल प्रभावी माने जाएंगे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here