HRTC कर्मियों के ओवरटाइम को 50 करोड़, 28 को मिलेगा वेतन व पैंशन

punjabkesari.in Saturday, Oct 12, 2024 - 09:55 PM (IST)

शिमला (राजेश): एचआरटीसी की 50वीं वर्षगांठ पर प्रदेश सरकार ने निगम के 11 हजार कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एचआरटीसी कर्मचारियों को ओवरटाइम के लिए 50 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। इसके साथ ही 31 मार्च 2025 तक नाइट ओवरटाइम कर्मचारियों को पूरे ओवरटाइम की राशि, जो 97 करोड़ बनती है, उसे जारी कर दिया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री ने घोषणा की है निगम के कर्मचारियों को प्रदेश के अन्य कर्मचारियों की तरह इस माह 28 अक्तूबर को वेतन व पैंशन दी जाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ये घोषणाएं पीटरहॉफ में आयोजित निगम की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित गोल्डन जुबली समारोह में कीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस माह प्रदेश के अन्य कर्मचारियों की तरह निगम कर्मचारियों को वेतन और पैंशनरों की पैंशन 28 अक्तूबर को प्रदान की जाएगी। एचआरटीसी कर्मियों के 55 माह के ओवरटाइम की अदायगी के लिए प्रदेश सरकार 50 करोड़ रुपए प्रदान करेगी और 31 मार्च 2025 तक ओवरटाइम का पूर्ण भुगतान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के 9 करोड़ रुपए के लंबित चिकित्सा बिलों की प्रतिपूर्ति आगामी 2 माह में कर दी जाएगी।

वहीं उन्होंने एचआरटीसी को ग्रीन एचआरटीसी और 31 मार्च 2026 तक आत्मनिर्भर निगम बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2025 तक एचआरटीसी अधिकारियों के सभी वाहन इलैक्ट्रिक वाहन से बदल दिए जाएंगे। वहीं उन्होंने निगम के सभी कर्मचारियों को 50 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News