हिमाचल में कोरोना से 43 लोगों की मौत, 1913 नए संक्रमित मरीज

Sunday, May 02, 2021 - 11:43 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल में कोरोना से 43 और लोगों की मौत हो गई है वहीं और 1913 नए मामले आए हैं। जानकारी के अनुसार कांगड़ा जिला में गाल्लियां की 55 वर्षीय महिला, जयसिंहपुर की 50 वर्षीय महिला, मसरूर के 78 वर्षीय व्यक्ति, नूरपुर के भड़वार के 45 वर्षीय व्यक्ति, धर्मशाला के 70 वर्षीय व्यक्ति की टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। इसके अलावा जोनल अस्पताल में भर्ती बीड़ बिलिंग के 42 वर्षीय व्यक्ति, बीरता की 62 वर्षीय महिला, बदनेरा नादौन के 79 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं होम आइसोलेशन में पट्टी पालमपुर के 64 वर्षीय व्यक्ति और दरगिया सपड़ी की 72 वर्षीय महिला की मौत हो गई है।

शिमला के आईजीएमसी में न्यू शिमला के 80 वर्षीय व्यक्ति, पांवटा सिरमौर का 42 वर्षीय व्यक्ति, ननखड़ी शिमला के 41 वर्षीय व्यक्ति, बड़सर हमीरपुर की 38 वर्षीय महिला, सोलन की 60 वर्षीय महिला, विकास नगर शिमला के 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। सोलन में बराड़ राजगढ़ सिरमौर के 72 वर्षीय व्यक्ति, सिरमौर के चिमटी पच्छाद की 51 वर्षीय महिला व सोलन के बड़ोग के 70 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। ऊना में रायपुर मैदान की 55 वर्षीय महिला, पुराना बस स्टैंड ऊना के पास रहने वाले 80 वर्षीय वृद्ध व लोअर अरनियाला की 58 वर्षीय महिला की  मौत हुई है।

हमीरपुर के कोढार में 52 वर्षीय व्यक्ति, 39 वर्षीय व्यक्ति लिलीण, बाड़ी फरनोल की 80 वर्षीय महिला की मौत हुई है। बरमाणा बिलासपुर के रहने वाले व्यक्ति की मौत हुई है। मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भराड़ा नादौन के 51 वर्षीय व्यक्ति, जाहू हमीरपुर की 62 वर्षीय महिला, टारना के 47 वर्षीय व्यक्ति, गलमा की 59 वर्षीय महिला, संधोल की 41 वर्षीय महिला, चूडऩी बल्ह के 78 वर्षीय व्यक्ति, करसोग के 65 वर्षीय व्यक्ति, घयामडी के 80 वर्षीय व्यक्ति, ढालपुर कुल्लू के 48 वर्षीय व्यक्ति, धरोटी बिलासपुर की 60 वर्षीय महिला व बडहार भोरंज हमीरपुर के 61 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। कुल्लू में 17 मील के 49 वर्षीय व्यक्ति व बदाह की 65 वर्षीय महिला की मौत हुई है। सिरमौर में पट्ट शिवपुर के 42 वर्षीय व्यक्ति, चमयाना के 76 वर्षीय व्यक्ति व तरुवाला पांवटा के 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है।

प्रदेश में कोरोना के आए 1913 नए संक्रमितों में बिलासपुर के 213, चम्बा के 130, हमीरपुर के 199, कांगड़ा के 369, किन्नौर  का 1, कुल्लू के 25, लाहौल-स्पीति के 14, मंडी के146, शिमला के 216, सिरमौर के 288, सोलन 202 व ऊना के 110 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा पूरे प्रदेश में एक दिन में 1610 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 1,04,491 पहुंच गया है। वर्तमान में 20,727 कोरोना संंक्रमितों का उपचार चल रहा है, वहीं 82,148 मरीज अभी तक कोरोना से जंग जीत चुके हैं।

Content Writer

Vijay