हिमाचल में कोरोना से 41 लोगों ने हारी जिंदगी की जंग, 2904 नए संक्रमित मरीज

Sunday, May 09, 2021 - 11:21 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश कोरोना संक्रमण का कहर लगातार जारी है। रविवार को प्रदेश में 41 लोगों की कोरोना की चपेट में आकर जान चली गई है। वहीं 2904 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। रविवार कोरोना से सबसे अधिक 15 मौतें कांगड़ा जिले में हुई हैं। इनमें जयसिंहपुर संघोल का 68 वर्षीय व्यक्ति, जयसिंहपुर का 74 वर्षीय व्यक्ति, सूरजपुर कांगड़ा का 62 वर्षीय व्यक्ति, छोटी हलेड़ का 68 वर्षीय व्यक्ति, नगरोटा बगवां की 75 वर्षीय महिला, बुरली कोठी पपरोला की 75 वर्षीय महिला, गढ़ पालमपुर का 75 वर्षीय व्यक्ति, खड़ौता धर्मशाला का 43 वर्षीय व्यक्ति, चीलगाड़ी का 70 वर्षीय व्यक्ति, घनैटा का 42 वर्षीय व्यक्ति, मैक्लोडगंज का 59 वर्षीय व्यक्ति, राजा का तालाब का 73 वर्षीय व्यक्ति, चच्चियां गोपालपुर की 72 वर्षीय महिला, धर्मशाला की 64 वर्षीय महिला व भत्तला का 65 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।

ऊना में कर्मपुर पालकवाह के 72 वर्षीय व्यक्ति, मोइन चिंतपूर्णी के 56 वर्षीय व्यक्ति, अम्बोटा की 65 वर्षीय महिला व रैंसरी के 85 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। चम्बा में कठियालग डल्हौजी की 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला व  सुचाड़ा सलूणी के 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई। मंडी में जोगिंद्रनगर से 56 वर्षीय महिला, करसोग के कलासू गांव के 82 वर्षीय महिला और बलद्वाड़ा की 37 वर्षीय महिला की मौत हुई है। कुल्लू में 14 मील की 70 वर्षीय महिला, पतलीकूहल की 40 वर्षीय महिला व चौकी नग्गर के 74 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है।

सोलन में कृष्णगढ़ की 59 वर्षीय महिला की मौत हुई है। आईजीएमसी शिमला में सपरून सोलन के 55 वर्षीय व्यक्ति, कसौली के 70 वर्षीय व्यक्ति, बालूगंज शिमला के 59 वर्षीय व्यक्ति, घुरकड़ी कांगड़ा 64 वर्षीय व्यक्ति व जाठियादेवी के 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। हमीरपुर में नादौन के 85 वर्षीय व 45 वर्षीय व्यक्ति और हड़ेटा के 85 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। किन्नौर में रिकांगपिओ की 77 वर्षीय महिला की मौत हुई है। सिरमौर में हरिपुर मोहल्ला नाहन की 39 वर्षीय महिला, पांवटा साहिब के सिंगपुरा क्षेत्र से 50 वर्षीय व्यक्ति, ददाहू क्षेत्र की 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला व राजगढ़ क्षेत्र के वार्ड नंबर-3 से 68 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हुई है।

रविवार को प्रदेश में आए 2904 नए संक्रमितों में बिलासपुर के 306, चम्बा के 116, हमीरपुर के 235, कांगड़ा के 650, किन्नौर के 16, कुल्लू के 46, लाहौल-स्पीत के 6, शिमला के 248, मंडी के 350, सिरमौर के 228, सोलन के 407 व ऊना जिले के 296 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा 2459 कोरोना मरीज एक दिन में ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में अब कोरोना के एक्टिव मामलों का आंकड़ा 31817 पहुंच गया है।

Content Writer

Vijay