शिमला के ढली में दर्दनाक हादसा, 4 साल के मासूम को एेसे मिली भयानक मौत

Sunday, Feb 10, 2019 - 07:22 PM (IST)

शिमला (योगराज): राजधानी शिमला के ढली में रविवार दोपहर एक पुराने भवन की दिवार गिर जाने से 4 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना तब पेश आई जब ढली में फोरलेन सड़क निर्माण के चलते एक पुराने भवन को तोड़ा जा रहा था। उसी समय नेपाली मूल का बुद्धि सिंह जो अपनी पत्नी के साथ मकान को गिराने का काम कर रहा था, उसका 4 साल का बच्चा कृष्ण वंहा पर खेल रहा था। भवन से ईंटे निकालते समय एक बीम बच्चे की पीठ पर गिर गया, जिसके चलते बच्चा बेहोश हो गया। परिजनों ने बच्चे को आई.जी.एम.सी. शिमला पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल ढली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Vijay