पुलिस को संयुक्त अभियान में मिली बड़ी सफलता, नशे की खेप सहित 4 तस्कर दबोचे (Video)

punjabkesari.in Saturday, Dec 22, 2018 - 04:27 PM (IST)

चम्बा (सुभाष): चम्बा और कांगड़ा जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चुवाड़ी थाना के तहत हटली में छापामारी कर 4 चरस तस्करों को दबोचा गया है, साथ ही एक महिला से 15 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। छापामारी के दौरान 4 मामलों में कुल 586 ग्राम चरस बरामद की गई है।
PunjabKesari

बहरहाल इनके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट व आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।  जानकारी के अनुसार डी.एस.पी. रोहिन डोगरा और डी.एस.पी. कांगड़ा बलवीर जसवाल के नेतृत्व में कांगड़ा और चम्बा पुलिस की एक संयुक्त टीम ने बंगला कालोनी, हटली में छापामारी की।
PunjabKesari

इस दौरान रमेश चंद पुत्र प्रकाश चंद निवासी प्रीतम नगर से 112 ग्राम, भीम सिंह पुत्र टेक चंद निवासी हटली से 130 ग्राम, सौरव कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी चलवाड़ा (कांगड़ा) से 220 ग्राम चरस और 1.79 लाख नकद राशि बरामद की है। वहीं गुलशन पुत्र रामस्वरूप से 124 ग्राम चरस बरामद की है जबकि महिला रानी देवी से 15 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस अधीक्षक चम्बा डा. मोनिका ने मामलों की पुष्टि की है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News