किन्नौर : हांगो की पहाड़ियों पर घूमते दिखे 3 हिम तेंदुए, ग्रामीणों ने प्रशासन से की ये मांग

Saturday, Jan 14, 2023 - 10:00 PM (IST)

किन्नौर (अनिल कुमार): किन्नौर जिले की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी के चलते अब जंगली जानवर अपने खाने की तलाश में निचले इलाकों में आ रहे हैं, जिसके चलते अब ग्रामीणों को अपनी और पालतू जानवरों की जान का खतरा सताने लगा है। ऐसा ही मामला अब जिला के हांगो ग्राम पंचायत में देखने को मिला है। यहां पहाड़ियों पर 3 हिम तेंदुए घूमते हुए दिखाई दिए हैं, जिन्हें  स्थानीय लोगों ने अपने कैमरों में कद कर लिया। ग्रामीणों के अनुसार इससे पूर्व पूह गांव में तेंदुए ने दर्जनों पालतू जानवरों को अपना शिकार बनाया था। ग्रामीणों ने प्रशासन से इन तेन्दुओं को पकड़ने की मांग भी रखी है। इस संदर्भ मे बीते शनिवार को सहायक आयुक्त से भी उन्होंने मुलाकात की थी, जिसके बाद वन विभाग द्वारा इन तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था लेकिन तेंदुए अब तक पकड़ में नहीं आए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से ड्रोन की सहायता से तेंदुए पर नजर रखने की मांग की है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay