हिमाचल में नशा माफिया पर बड़ा एक्शन, 4.5 किलो से अधिक चरस के साथ पति-पत्नी सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Aug 26, 2026 - 02:39 PM (IST)

बिलासपुर/घुमारवीं (जम्वाल): हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ बिलासपुर पुलिस को एक बड़ी और रणनीतिक सफलता हाथ लगी है। तस्कर अब पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए फैमिली कवर का इस्तेमाल कर रहे हैं। स्पैशल डिटैक्शन टीम ने घुमारवीं के बलोह-मलयावर लिंक रोड पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 4.523 किलोग्राम चरस की खेप बरामद की है। इस हाई प्रोफाइल मामले में नेपाल मूल के एक दंपति सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने रूटीन गश्त के आधार पर बलोह लिंक रोड पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक कार (HP 01K-8356) को जांच के लिए रोका गया। उक्त कार में महिला सहित 3 लोग सवार थे जब पुलिस ने तलाशी ली तो कार से 4.523 किलोग्राम चरस बरामद हुई, जिसे टीम ने तुरंत कब्जे में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नेपाल के लुंबिनी निवासी विश्वास उर्फ विशाल थापा (32), उसकी पत्नी श्रेया (33) और हिमाचल के मंडी जिले (बालीचौकी) के गुराण गांव निवासी घनश्याम (25) के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ घुमारवीं पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस अब इस मामले में फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज (नशा को खंगाल रही है, ताकि इस पूरे नैटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay