चुनाव ड्यूटी के दौरान 3 कर्मियों की मौत, आश्रितों को 15-15 लाख देने की घोषणा

Sunday, May 19, 2019 - 09:24 PM (IST)

शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश में लोकसभा चुनाव ड्यूटी पर तैनात 3 कर्मियों के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मृतकों में किन्नौर जिला के सपरी के विनीत कुमार, सोलन जिला के अर्की के देवी सिंह तथा कुल्लू जिला के मनाली के लोत राम शामिल हैं। मृतकों के आश्रितों को 15-15 लाख रुपए देने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार दुख की इस घड़ी में उनके साथ है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की आत्माओं को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्य सचिव ने भी व्यक्त किया शोक

वहीं मुख्य सचिव बी.के. अग्रवाल ने भी चुनाव ड्यूटी पर तैनात तीनों कर्मियों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की है।

Vijay