हिमाचल में कोरोना से 3 लोगों की मौत, 258 नए मामले आए सामने

Wednesday, Sep 30, 2020 - 11:20 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में बुधवार को कोरोना से 3 लोगों की मौत हुई है जबकि 258 नए मामले सामने आए हैं। बुधवार को 2 मौतें आईजीएमसी शिमला तथा एक मौत नेरचौक मेडिकल कॉलेज मंडी में हुई। आईजीएमसी में पहली मौत घणाहट्टी शिमला के रहने वाले 77 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई। इसे बीमारी के लक्षणों के बाद यहां भर्ती किया गया था। 28 सितम्बर को यह व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया था। मंगलवार देर रात तबीयत ज्यादा खराब होने से उक्त व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति मधुमेह रोग से भी पीड़ित था।

वहीं दूसरी मौत सिरमौर जिला की वाल्मीकि बस्ती के रहने वाले 62 वर्षीय व्यक्ति की हुई है। व्यक्ति को नाहन से आईजीएमसी रैफ र किया गया था। यह व्यक्ति भी 28 सितम्बर को पॉजिटिव पाया गया और देर रात इसकी भी मौत हो गई। इसके अलावा नेरचौक मेडिकल कालेज में कुल्लू जिला के डोभी की रहने वाली 70 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हुई है। उक्त महिला 19 सितम्बर को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। 20 सितम्बर को उसे कुल्लू से रैफर कर नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था और वह मधुमेह की बीमारी से पीडि़़त थी। इन 3 मौतों के साथ प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 188 हो गई है।

बुधवार को प्रदेश में कोरोना के 258 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें मंडी के 44, कुल्लू के 43, कांगड़ा के 37, सोलन के 30, ऊना के 24, शिमला के 24, बिलासपुर के 20, चम्बा के 17, सिरमौर के 10, हमीरपुर के 5, लाहौल-स्पीति के 3 व किन्नौर का 1 व्यक्ति शामिल है। वहीं प्रदेश में आज 399 लोग ठीक होकर घर लौट गए हैं। इनमें सबसे अधिक कांगड़ा के 143, लाहौल-स्पीति के 62, मंडी के 44, चम्बा के 40, शिमला के 35, बिलासपुर के 28, ऊना के 22, सिरमौर के 15 व हमीरपुर के 10 लोग शामिल हैं। प्रदेश में अब कोरोना के कुल मामलों का आंकड़ा 15005 पहुंच गया हैं जबकि एक्टिव केस 3429 हो गए हैं।

मंडी जिला में पॉजिटिव पाए गए 44 मामलों में 9 जंजैहली, 9 सुंदरनगर, 3 करसोग, 5 सरकाघाट, 7 मंडी, 7 सदर और शेष अन्य जगहों से हैं। इनमें कुछ मामले रैपिड एंटीजन टैस्ट में भी पॉजिटिव पाए गए हैं। सोलन में 30 नए मामले सामने आए हैं। इनमें सोलन के 13, बद्दी के 6, नालागढ़ के 3, परवाणु के 2, अर्की के 3 और कंडाघाट के 3 मामले हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों में 18 पुरुष और 12 महिलाएं हैं। इनमें डायरैक्ट कॉन्टैक्ट के 20, आईएलआई के 9 व एक वालंटियर है।

शिमला जिला में 24 मामले कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसमें पंथाघाटी से 2, जाखू में 3, मढ़ोग से 1, खलीणी में 1, कैथू में 1, कुफरी में 1, लोअर बाजार में 1, मतियाणा में 1, जुब्बल कोटखाई में 4, कुमारसैन में 3, रोहड़ू में 2, मंडी के 2, एक कुल्लू व एक बिलासपुर का व्यक्ति शामिल है। सिरमौर जिला में कोरोना 10 नए मामले सामने आए हैं। इनमें नाहन के रामकुंडी से 37 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा आरएटी सैंपल के तहत 9 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसमें नाहन से 3, शिलाई से 3 और ददाहू से 3 लोग शामिल हैं।

ऊना जिला में पॉजिटिव पाए गए 24 लोगों हरोली के सिंगा गांव की 42 वर्षीय महिला, उसका 26 वर्षीय बेटा, 24 वर्षीय बहू, 67 वर्षीय व्यक्ति, उसकी 60 वर्षीय पत्नी, 24 वर्षीय युवती, पंडोगा की 62 वर्षीय महिला, अम्ब के धुसाड़ा में 39 वर्षीय महिला व उसकी 11 वर्षीय बेटी, 62 वर्षीय महिला, 5 वर्षीय बच्चा, चक्कसराय का 33 वर्षीय व्यक्ति, गगरेट के डंगोह  की 26 वर्षीय युवती, डंगोह खास की 62 वर्षीय महिला, नंगल जरियालां का 37 वर्षीय व्यक्ति, बंगाणा के तैयार खुरवाईं का 52 वर्षीय व्यक्ति, ऊना के वार्ड नंबर-6 की 29 वर्षीय युवती, वार्ड नंबर-8 की 49 वर्षीय महिला व प्रेम नगर का 66 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा रैपिड एंटीजन टैस्ट में 5 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें बीएमओ हरोली ऑफिस के 2 कर्मचारी, दुलैहड़ का 40 वर्षीय व्यक्ति, गगगरेट के संघनेई की 95 वर्षीय वृद्धा व रामपुर का 30 वर्षीय शामिल है।

हमीरपुर जिला में सामने आए 5 मामलों में नादौन उपमंडल मानपुल के पास बरेली से आया एक प्रवासी युवक व गलोड़ नालटी क्षेत्र के ग्लाहू गांव की 36 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई हैं। वहीं  रैपिड एंटीजन टैस्ट में सेरा क्षेत्र के गांव जरोट का 48 वर्षीय व्यक्ति, गांव किटपल की 35 वर्षीय महिला और हमीरपुर के वार्ड नंबर-3 प्रतापनगर का 20 वर्षीय युवक शामिल है। वहीं लाहौल-स्पीति में पॉजिटिव पाए गए 3 लोगों में से 2 व्यक्ति कोकसर के पास से रहने वाले हैं जबकि एक ग्रिफ कंपनी का कर्मचारी है।

Vijay