शादी के 3 दिन पहले भारी बर्फबारी में फंसा दूल्हा

punjabkesari.in Tuesday, Feb 19, 2019 - 01:50 PM (IST)

चंबा: हिमाचल में भारी बर्फबारी ने फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वहीं चंबा के कबायली क्षेत्र पांगी में भारी बर्फबारी के चलते एक युवक की शादी में अड़चन आ रही है। दरअसल खराब मौसम के चलते शादी के लिए तीन दिन रहने पर भी पांगी उपमंडल में विद्युत बोर्ड में टीमेट बाट पंचायत के विजय सिंह चंबा नहीं पहुंच पाए हैं। परिजन बेटे से 474 किलोमीटर पैदल सफर कर लगन के लिए निर्धारित समय तक घर पहुंचने की बात भी कह रहे हैं। साथ ही प्रशासन से भी बेटे को घर पहुंचाने की गुहार लगाई गई है।

शादी से पहले बर्फबारी में फंसा दूल्हा

बाट पंचायत के विजय सिंह की शादी जम्मुहार में 22 फरवरी को है। 21 फरवरी को मेंहदी की रस्म है। लेकिन उनका बेटा अभी पांगी में ही फंसा हुआ है। मौसम खराब रहने से सोमवार को भी कोई उड़ान नहीं हुई। पांगी में पांच से छह फीट तक बर्फ है। एक साल पहले विजय सिंह की तैनाती बतौर टी मेट पांगी में हुई थी। 3 महीने पहले ही वे पांगी से घर आए थे। जिलाधीश चंबा हरिकेश मीणा ने बताया कि मौसम खराब रहने से चंबा से पांगी के लिए उड़ान नहीं हो पा रही है। युवक को लाने की कोशिश की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News