कांगड़ा में 2 अलग-अलग मामलों में पकड़ी 167.60 ग्राम चरस, 3 लोग गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Dec 25, 2020 - 06:16 PM (IST)

धर्मशाला/कांगड़ा (ब्यूरो): कांगड़ा जिला के अंतर्गत आते 2 अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने चरस के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 167.60 ग्राम चरस बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार पहले मामले में मैक्लोडगंज पुलिस थाना के तहत 2 लोगों से चरस बरामद की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरूकर दी है। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि आरोपियों से 117 ग्राम चरस बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि एक आरोपी कांगड़ा व एक आरोपी जिला चम्बा से है। मामला दर्ज कर लिया गया है।

दूसरे मामले में पुलिस थाना शाहपुर के अंतर्गत पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर गश्त के दौरान परविंद्र कुमार निवासी सिहुंमा शाहपुर से 50.60 ग्राम चरस बरामद की है। जानकारी के अनुसार पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, जिस पर पुलिस ने उसे दबोचा व तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चरस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News