24 IAS अधिकारियों को मिलेगा Super Time Scale का लाभ

Wednesday, May 29, 2019 - 09:46 PM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश आई.ए.एस. काडर के 24 आई.ए.एस. अधिकारियों को सुपर टाइम स्केल का लाभ मिलेगा। इससे वर्ष 1998 से 2003 बैच के अधिकारियों को वित्तीय लाभ मिलेगा। प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त हुए कुछ अधिकारियों को भी इसका फायदा मिलेगा। राज्य के जिन 4 आई.ए.एस. अधिकारियों को वर्ष 1998 से सुपर टाइम स्केल दिया गया है, उसमें देवेश कुमार, आर.एस. गुप्ता, राजिंद्र सिंह तथा डॉ. अरुण कुमार शर्मा शामिल हैं।

इसी तरह 4 आई.ए.एस. अधिकारियों को वर्ष 1999 से सुपर टाइम स्केल दिया गया है, जिसमें डा. अमनदीप गर्ग, पुष्पेंद्र राजपूत, जगदीश चौहान तथा मधुबाला शर्मा शामिल हैं। सरकार की तरफ से 2 आई.ए.एस. अधिकारियों डॉ. आर.एन. बत्ता और डॉ. पूर्णिमा चौहान को वर्ष 2000 से सुपर टाइम स्केल दिया गया है। वर्ष 2001 से सुपर टाइम स्केल का लाभ प्राप्त करने वाले 5 आई.ए.एस. अधिकारियों में आर. सेलवम, नंदिता गुप्ता, डॉ. संदीप भट्टनागर, डॉ. दिनेश मल्होत्रा और आर.के. शंकर शामिल हैं।

वर्ष 2002 से 5 आई.ए.एस. अधिकारियों डा. अभिषेक जैन, मोहन चौहान, एस.के. चौधरी, अक्षय सूद और जी.के. श्रीवास्तव तथा वर्ष 2003 से 4 आई.ए.एस. अधिकारियों एम. सुधा देवी, डा. अजय शर्मा, विकास लाबरू और बलबीर चंद बडालिया को सुपर टाइम स्केल दिया गया है। सुपर टाइम स्केल का लाभ पाने वालों में आर.एस. गुप्ता, राजेंद्र सिंह, डॉ. अरुण कुमार शर्मा, मोहन चौहान, जगदीश चौहान, एस.के. चौधरी और आर.के. शंकर सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

Vijay