किन्नौर में आज फिर आए कोरोना के 22 नए मामले

Saturday, Dec 05, 2020 - 06:58 PM (IST)

रिकांगपिओ (रिपन) : जिला किन्नौर में दिन प्रतिदिन कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है तथा कोरोना मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। किन्नौर जिले में आज भी कोविड-19 के 22 नए मामले सामने आये हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि जिले में आज कोविड 19 के 206 सेम्पल लिए गए। जिनमें 22 सेम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव और 184 सेम्पल की रिपोर्ट नेगिटिव  आई हैं। पॉजिटिव आने वालों में 8 महिलाए व 14 पुरूष शामिल हैं। इनकी आयु 20 वर्ष से 80 वर्ष के बीच हैं। पॉजिटिव आने वालो में जेएसडब्ल्यू विधुत परियोजना से 1 पुरूष, हांगो से 1 महिला, लियो गांव से 1 महिला, उरनी से 1 पुरूष, कामरु से 1 महिला, डाईट रिकांगपिओ से 1 छात्र, रिकांगपिओ से 2 महिलाएं व 3 पुरूष, टापरी से 5 पुरूष, शलखर गाँव से 1 महिला, 1 पुरूष, पांगी गांव से 2 महिला, कानम गांव से 1 पुरूष व मालिंग गांव से 1 पुरूष शामिल हैं। मुख्य चिक्तिसा अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक कोविड-19 के 14037 सेम्पल लिए गए है, जिनमें से 1026 व्यक्ति पॉजिटिव आए है। इस समय जिले में कोरोना के  271 मामले सक्रिय है तथा 742 कोरोना के रोगी स्वस्थ हो चुके है। जिले में कोरोना के कारण 13 रोगियों की मृत्यु हो चुकी है।
 

prashant sharma