पुलिस को नाकाबंदी पर मिली सफलता, बस सवार युवक से पकड़ी 210 ग्राम चरस

Sunday, Mar 12, 2023 - 08:21 PM (IST)

डैहर (शर्मा): पुलिस चौकी सलापड़ की टीम ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग-21 चंडीगढ़-मनाली पर बस सवार एक युवक को 210 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सलापड़ पुलिस ने नाका लगाया हुआ था और इसी दौरान मनाली से चंडीगढ़ जा रही पंजाब रोडवेज की बस को जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान बस में सवार एक युवक जसकीरत (19) पुत्र कंवर सिंह निवासी ए-22 ईस्ट एट कैलाश गली नई दिल्ली से चरस बरामद की गई। डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि सलापड़ पुलिस ने नई दिल्ली के बस सवार युवक को 210 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया गया है।  

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
  

Content Writer

Vijay