हिमाचल : 24 घंटों में कर्फ्यू उल्लंघन के 21 केस, 5 लोग गिरफ्तार

Sunday, Apr 05, 2020 - 07:54 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर 21 एफआईआर दर्ज की गईं जबकि 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कोरोना के संभावित खतरे से निपटने के लिए राज्य में कर्फ्यू लगा हुआ है, बावजूद इसके कुछ लोग ऐसे भी हैं जो स्थिति को न समझते हुए कर्फ्यू का उल्लंघन कर रहे हैं। बीते 24 घंटों में कर्फ्यू के उल्लंघन के सबसे अधिक 5 केस जिला चम्बा में सामने आए और 1 व्यक्ति को यहां गिरफ्तार किया गया। इसी तरह बद्दी में 4 केस और एक गिरफ्तार, कांगड़ा में 3 केस और 1 गिरफ्तार, किन्नौर में 1 केस, कुल्लू में 1, सिरमौर में 3 केस व 1 गिरफ्तार, सोलन में 3 केस तथा जिला ऊना में 1 केस दर्ज हुआ है। अब तक प्रदेश में कर्फ्यू के उल्लंघन पर 423 एफआईआर दर्ज हुई हैं और 395 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

24 घंटे में 24 वाहन जब्त

इसके साथ ही पुलिस विभाग ने प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान 24 वाहनों को जब्त करते हुए 51,000 का जुर्माना वसूला है। इस अवधि में 6 वाहन जिला चम्बा में जब्त किए गए।  इसी तरह बद्दी में 1, बिलासपुर में 3, कांगड़ा में 1, कुल्लू में 1, मंडी में 3, शिमला में 2, सिरमौर में 2, सोलन में 3 और ऊना में 4 वाहन जब्त किए गए हैं। जिला मंडी में सबसे अधिक 70 वाहन जब्त करते हुए 2,36,000 रुपए का जुर्माना वसूला गया है।

Vijay