पशु पालन विभाग में 2052 पद रिक्त

punjabkesari.in Monday, Sep 27, 2021 - 11:16 AM (IST)

धर्मशाला (नवीन) : पशुपालन विभाग में स्टाफ की कमी एक बड़ी समस्या बनी हुई है। प्रदेश में विभिन्न कैटागिरी में करीब 2052 पद रिक्त हैं। विभिन्न कैटागिरी में करीब 8018 पद स्वीकृत हैं जिसमें 5966 पद ही भर पाए हैं। पशु पालन विभाग हिमाचल प्रदेश की वैबसाइट पर डाटा अपलोड किया हुआ है। सबसे अधिक पद रिक्त क्लास-4 कैटागिरी में हैं। यहां पर करीब 1190 पद रिक्त हैं। वेटरनरी ऑफिसर के 104 पद रिक्त हैं। डिप्टी डायरेक्टर (डेयरी) का एक पद रिक्त है। सुपरीटेंडेंट ग्रेड-1 में 1 पद रिक्त है। चीफ वेटरनरी फार्मासिस्ट के 57 पद स्वीकृत हैं जिसमें 25 पद भरे हैं जबकि 32 खाली हैं। वेटरनरी फार्मासिस्ट के 2349 पद स्वीकृत हैं जिसमें 1899 पद भरे हैं जबकि 450 पद रिक्त हैं। सेक्शन ऑफिसर (एस.ए.एस.) का एक पद रिक्त है। एनिमल हस्बेंडरी असिस्टेंट के 362 पद स्वीकृत हैं जिसमें 321 पद भरे गए हैं। 41 पद रिक्त हैं। सीनियर असिस्टेंट के 81 पद स्वीकृत हैं जिसमें 57 पद भरे हैं तथा 24 पद रिक्त हैं। जूनियर असिस्टेंट के 16 पद रिक्त हैं। कंप्यूटर आप्रेटर के 4, टैक्रीकल असिस्टेंट के 2, जूनियर इंजीनियर का एक, ड्राइवर के 23, क्लास-4 में 3049 पद स्वीकृत हैं जिसमें 1859 पद भरे हैं तथा 1190 पद खाली हैं। लैब टैक्रीशियन का एक, रेडियोग्राफर का एक व एम.एम.ए.पी.वाइ. में 1234 पद स्वीकृत हैं जिसमें 1120 पद भरे हैं तथा 114 पद खाली हैं। इसके अलावा अन्य कैटागिरी में भी पद खाली हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News